फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को बेल्ट से पीटा, मायके में गांव के बाहर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संकिसा। दहेज की मांग न पूरी होने पर पति ने दो साथियों के साथ मिलकर पत्नी को बेल्टों से पीटा। बेहोश होने पर पत्नी को मायके में गांव के बाहर छोड़कर चला गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी नेकराम ने पुत्री चांदनी का विवाह 10 जून 2015 को जनपद मैनपुरी कोतवाली सदर के मोहल्ला रघुराजपुरी निवासी राहुल के साथ किया था। दो वर्ष बीतने के बाद पति दहेज की मांग कर चांदनी को प्रताड़ित करने लगा। मंगलवार को पति राहुल ने अपने साथी विशाल व रामवीर के साथ मिलकर पत्नी चांदनी को बेल्टों से मारा पीटा। चांदनी मारपीट के कारण बेहोश हो गई।
इसके बाद पति राहुल अपने साथियों की मदद से पत्नी को कार में बैठाकर मेरापुर गांव लाया और फेंककर चला गया। होश में आने पर चांदनी घर पहुंची और परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने चांदनी की तहरीर पर पति राहुल सहित उसके दो दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने चांदनी का मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें