फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीफ गोष्ठी में किसानों को आय दोगुनी करने के उपाय बताए

विज्ञापन
फतेहगढ़ स्थित आफीसर्स क्लब में प्रदर्शनी देखते डीएम। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
किसानों को आय दोगुनी करने के बताए तरीके
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के आफीसर्स क्लब में बुधवार को खरीफ गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें किसानों को आय दोगुनी करने के उपाय बताए गए। जिलाधिकारी ने किसानों को केसीसी के प्रमाणपत्र वितरित कर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह व सीडीओ एम.अरून्मोली ने दीप प्रज्ज्वलन कर खरीफ गोष्ठी का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने कृषि, उद्यान विभाग, बैंक आफ इंडिया, सिंचाई, इफ्को आदि विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण कर जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना के चलते दो माह विलंब से गोष्ठी का आयोजन हुआ है। रबी गोष्ठी पूरी तैयारी के साथ होगी। इसमें सभी विभागों से संबंधित सरकारी योजना की जानकारी किसानों को दी जाएगी। उन्होंने योजनाओं का लाभ लेने व किसान क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि इस वर्ष वर्षा कम हुई है। इसलिए किसान टपक सिंचाई को अपनाएं। सिंचाई से जुड़ी योजनाओं पर सरकार 90 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है। इससे फसल में लागत कम होने के साथ आमदनी दोगुनी हो जाएगी। जैविक खेती करने से भी समस्याओं का हल निकलेगा। गोष्ठी में विद्युत विभाग के अधिकारी के अनुपस्थित होने पर डीएम ने स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

किसानों को पशुधन सहभागिता योजना के तहत गोवंश लेकर पालन पोषण के लिए प्रति गोवंश 900 रुपये महीने लेने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही किसान को मनरेगा से गाय शेड भी मिलेगा। आगाह किया कि खेत में पराली व पुआल न जलाकर कार्रवाई से बचें। उप निदेशक कृषि राजकुमार, जिला आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी आरएन वर्मा, एलडीएम डीएन पाल, सहायक श्रमायुक्त, डीडी नावार्ड, कृषि वैज्ञानिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें