फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों के शक्ति प्रदर्शन में वोटर बेहाल

विज्ञापन
शहर के लाल सराय पर लगा जाम। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने ऐसा शक्ति प्रदर्शन किया कि वोटर बेहाल हो गए। सपा, बसपा और भाजपा ने वोटरों को लुभाने के लिए रोड शो किए। इससे पूरा शहर दिन भर जाम से जूझता रहा। मुख्यमार्ग से बचने के लिए लोग गली मोहल्लों में घुसे तो वहां भी भीड़ बढ़ने से निकलना दूभर हो गया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का प्रचार शुक्रवार शाम छह बजे थम गया। अंतिम दिन सपा, बसपा और भाजपा ने शहर में रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया। दोपहर 12 बजे भाजपा ने पैदल और उसके पीछे बसपा का बाइकों के साथ रोड शो चल रहा था।
दोपहर दो बजे सपा ने बाइक रैली निकालकर शक्ति दिखाई। रोड शो में निरंकुश युवा शोर करते चल रहे थे। सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी मुख्यमार्ग की गलियों में वाहनों को रोकते चल रहे थे। स्थिति ऐसी हो गई कि तहसील तिराहा, तिकोना, पक्कापुल, चौक, घुमना, लालगेट पर वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। लोग दिन भर जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन

मुख्यमार्ग के जाम से बचने के लिए लोग गलियों से निकले तो वहां भी टेंपो, बाइकों की भीड़ के चलते जाम लग गया। शाम चार बजे जब सपा का जुलूस क्रिश्चियन कॉलेज मैदान में घुसा तब कहीं जाम से निजात मिल सकी। प्रत्याशियों के शक्ति प्रदर्शन के चक्कर में मतदाताओं को दिन भर परेशान होना पड़ा।

शहर के ठंडी सड़क पर लगा जाम। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें