फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन न होने से सीएचसी पर ठप रहा वैक्सीनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। सीएचसी पर टीका लगवाने पहुंचे लोग कक्ष के बाहर चस्पा नोटिस को पढ़कर बैरंग वापस हो गए। वैक्सीन न होने से यहां टीकाकरण का कार्य ठप हो गया। शुक्रवार दोपहर 14 वॉयल उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लोग अब टीका लगवा रहे हैं। सीएचसी पर रोजाना करीब आठ-नौ सौ लोग टीका लगवाने पहुंचते हैं। गुरुवार दोपहर वैक्सीन खत्म होने से कई लोग बैरंग वापस हो गए थे। शुक्रवार को वैक्सीन वॉयल उपलब्ध न होने पर टीकाकरण कार्य ठप हो गया। स्वास्थ्य
कर्मियों ने वैक्सीनेशन कक्ष के बाहर व पंजीकरण खिड़की के पास वैक्सीन न होने का नोटिस चस्पा कर दिया। कई किमी दूर से लोग टीका लगवाने को अस्पताल पहुंचे। नोटिस पढ़कर लोग वापस हो गए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सोमेश अग्निहोत्री ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को 14 वॉयल उपलब्ध कराई गईं। भीड़ अधिक होने से टीकाकरण नहीं कराया गया। शनिवार को अगर पर्याप्त संख्या में वॉयल मिलती हैं तो टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें