फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टीमर से दूल्हा, ट्रैक्टर से चले बराती

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गंगा में आई बाढ़ से घिरे गांव पंखियों की मड़ैया से बरात रवाना हुई। दूल्हा स्टीमर और बराती ट्रैक्टर ट्राली से पानी से बाहर आए। इसके बाद कारों से कमालगंज के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव पंखियों की मड़ैया निवासी जाहिद ने पुत्र अल्ताफ की शादी कमालगंज के गांव आजादनगर से तय की थी। उन्हें नहीं पता था कि जिस तारीख को बरात रवाना होगी उस दिन पूरा गांव गंगा की बाढ़ से घिरा होगा। बरात ले जाने के लिए गाड़ियां तय कर दी थीं। दूल्हे के लिए कार सजाने के लिए भी बयाना दे
दिया था। शुक्रवार को बरात रवाना हुई तो कारें तीन किमी दूर ही खड़ी हो गईं। घर के बाहर स्टीमर बुला लिया गया। उसमें दूल्हा अल्ताफ और निकट संबंधी बैठकर बिलावलपुर तक पहुंचे। वहां दूल्हा अपनी कार से निकाह करने के लिए चला गया। इसके बाद ट्रैक्टर ट्राली से बराती रवाना किए गए। देर रात तक दुल्हन नूरी बेगम को घर तक पहुंचाने के लिए स्टीमर खड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें