फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 6.80 लाख की मक्का गायब होने में ट्रांसपोर्टर व ट्रक मालिक फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सातनपुर मंडी स्थित आढ़त से रेलवे स्टेशन पर रैक के लिए भेजी गई 6.80 लाख रुपये की मक्का रास्ते से ही गायब हो गई। आढ़ती ने एसपी के आदेश पर ट्रांसपोर्टर और ट्रक मालिक पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सातनपुर मंडी के आढ़ती कुलदीप मिश्रा ने ट्रांसपोर्ट मालिक भानु प्रताप यादव और ट्रक मालिक मुरहास निवासी अभिषेक प्रताप सिंह के खिलाफ कादरीगेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कहा कि 13 जुलाई को 6.80 लाख 34 रुपये की 725 पैकेट मक्का रेलवे स्टेशन पर रैक तक पहुंचाने के लिए ट्रांसपोर्ट मालिक भानु प्रताप को सौंपी थी। इस माल को अभिषेक प्रताप सिंह के ट्रक पर लदवाया गया था। यह मक्का खरीदने वाले व्यापारी के पास तक नहीं पहुंची। पांच सितंबर को आरोपियों को अधिवक्ता से नोटिस दिया गया। इस पर भानु प्रताप नाराज हो गए। रविवार शाम वह ट्रांसपोर्ट पर गया, तो दोनों आरोपी हमलावर हो गए। आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। बमुश्किल वह वहां से भागे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें