फर्रुखाबाद। शहर के आवास विकास तिराहा पर सड़क किनारे रखा ट्रांसफार्मर हटवा दिया गया है। ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने का काम होने से 20 मोहल्लों की तीन घंटे बिजली बंद रही। आवास विकास तिराहा के पास सड़क किनारे चार केवीए का ट्रांसफार्मर लगा था।
सर्दी के दिनों में कोहरे में ट्रांसफार्मर से वाहनों के टकराने से हादसा हो जाता था। तार जलने से आसपास के दुकानदारों को हर समय खतरा रहता था। विभागीय अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर को सड़क किनारे से हटवा कर कुछ दूर पर स्थित दून नाला के पास लगवा दिया है।
रविवार को ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग के लिए मिल्क डेयरी फीडर सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बंद रहा। इससे 20 मोहल्लों की बिजली गुल रही। एक्सईएन शहरी आरबी यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर सड़क से दूर रखवाकर उसके चारों ओर सुरक्षा जाली भी लगवा दी गई है। इससे हादसे नहीं होंगे।