फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: खेत से घर लौट रहे परिवार के साथ हादसा, गंगा में डूबे तीन लोग; गांव में मची चीख-पुकार

Fri, 05 May 2023 10:26 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद

सार

गंगा में स्नान करते समय पिता और पुत्र के साथ चचेरा भाई भी डूब गया। जिसमें से एक का शव बरामद हो गया है। सीओ और इंस्पेक्टर ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस वाले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमालगंज के कटरी में स्थित खेत से घर लौटते समय गंगा में स्नान करने के दौरान पुत्र और चचेरे भाई को डूबता देख ग्रामीण ने छलांग लगा दी। गहरे पानी में चले जाने से तीनों लापता हो गए। ग्रामीण और गोताखोर तीनों की तलाश में जुट गए। एक ही परिवार के तीन लोगों के डूबने से परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ अमृतपुर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दो घंटे बाद ग्रामीण का शव बरामद हुआ। बालक और युवक के शव देर रात तक नहीं मिले। अंधेरा होने पर खोजबीन बंद कर दी गई।

विज्ञापन


कस्बा के निकटवर्ती गांव मकूनगला निवासी राम सिंह शुक्रवार दोपहर अपने पुत्र शिवकुमार (36), पौत्र रोहित (10), भतीजे संदीप (32) और संदीप के पुत्र सिद्धू के साथ गंगा के दूसरी ओर कटरी में स्थित खेत पर गए थे। बरसात में भीगे हुए गेहूं के बोझ को एकत्रित कर सभी डोंगा यानी छोटी नाव से गंगा पार कर वापस लौटे रहे थे। शाम करीब 5 बजे कल्लू नगला गांव के सामने डोंगा से उतरने के बाद संदीप ने अपने पुत्र सिद्धू को गंगा स्नान कराया। इस पर रोहित भी स्नान की जिद पर अड़ गया। 

संदीप रोहित के साथ स्नान कर रहा था। तभी गहरे पानी में चले जाने से दोनों डूबने लगे। भाई और पुत्र को डूबता देख शिवकुमार ने गंगा में छलांग लगा दी। तीनों गहरे पानी में लापता हो गए। रामसिंह की सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कल्लू नगला और जंजाली नगला के ग्रामीण डूबने वालों की तलाश में जुट गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घाट पर पहुंची शिवकुमार की पत्नी मीना, मां श्यामा देवी, संदीप की पत्नी रंजना रोती बिलखती रही। 
विज्ञापन


जानकारी पर सीओ अमृतपुर रविंद्र नाथ राय, प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम चंद्रिका प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आजाद नगर भटपुरा से गोताखोरों को बुलाकर खोजबीन कराई। 2 घंटे बाद घटनास्थल से करीब चार सौ मीटर दूर स्थित जंजाली नगला गांव के पास से शिवकुमार का शव गोताखोरों ने बरामद कर लिया। शव को देख परिजन चीखने चिल्लाने लगे। अंधेरा हो जाने पर रात करीब 8 बजे गोताखोरों ने खोजबीन बंद कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें