फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के पास दो दुकनों से नकब लगाकर हजारों की चोरी

विज्ञापन
जहानगंज में दुकान के पीछे की दिवार में लगा नकब। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
जहानगंज। चोरों ने थाने के पास स्थित दो दुकानों में सेंध लगाकर हजारों का माल पार कर दिया। दोनों ही दुकानें पिता पुत्र की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रठौरा मोहद्दीनपुर निवासी मोहित कटियार का कस्बे में ही थाने के निकट पतंजलि स्टोर है। उनकी दुकान के पास ही पिता अशोक कुमार की रेडीमेड कपड़ों की भी दुकान है। मंगलवार रात चोरों ने स्टोर के पीछे से सेंध लगाकर 15 हजार की नकदी, दवाएं, घी-तेल के पैकेट आदि सामान पार कर दिया।
इसी तरह चोरों ने अशोक कुमार की कपड़े की दुकान में भी सेंध लगाकर कीमती जैकेट, पैंट, शर्ट व गोलक में रखे 15 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार सुबह पिता-पुत्र ने दुकानों में सेंध लगी देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि घटना के जल्द खुलासे का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें