कायमगंज के बजरिया मार्केट में मोदी की फोटो छपी पतंग बेचता दुकानदार।
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। सावन में होने वाली पतंगबाजी इस बार मोदी, राहुुल व अखिलेश में पेंच लड़ेंगे। बाजार में जहां पीएम मोदी की फोटो छपी पतंगों की धूम है वहीं राहुल गांधी, योगी और अखिलेश, मायावती के चित्र वाली पतंगें बिक रहीं हैं।
बाजार में उपलब्ध पतंगों में मोदी के अलावा अन्य नेताओं की भी धूम है। हरियाली तीज पर हर साल नगर व आसपास इलाके में जमकर पतंगबाजी होती है। हर साल की तरह इस साल भी नेताओं के फोटो छपी पतंगों की युवाओं और बच्चों में मांग है।
नेताओं के अलावा टीवी धारावाहिक छोटा भीम, स्पाइडरमैन आदि की पतंगें उड़ती हुई आसमान में नजर आईं हैं। दुकानों पर सजी पतंगें युवाओं और बच्चों को आकर्षित कर रही हैं।
बाजार में पतंग और माझा की कई वैराइटी मौजूद हैं। जो युवाओं को काफी पसंद आ रही हैं। बजरिया मार्केट में पतंग दुकानदार सलमान ने बताया कि इस बार मार्केट में चीन की न पतंग है और न ही माझा।
बताया कि इदरीस खलीफा का माझा 120 रुपये गिट्टी, कृष्णा माझा 70 रुपये, थ्री टाइगर 130 रुपये, जाबेद माझा 130 रुपये प्रति गिट्टी, मोहसिन माझा 140 रुपये गिट्टी, मोदी योगी वाली पतंग 20 रुपये, इसके अलावा 5 से 15 रुपये तक में पतंगें बिक रही हैं।