फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार, गांवों में पहुंचा पानी

विज्ञापन
करनपुर घाट पर कटान करतीं गंगा। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फिर बढ़ा जलस्तर, गांवों तक पहुंचा पानी
विज्ञापन

अमृतपुर। गंगा नदी के जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। सोमवार को जलस्तर चेतावनी बिंदु 136.60 से 10 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। इससे बाढ़ का पानी फिर गांवों तक पहुंचने लगा है। नदी में कटान भी तेज हो गई है। गांव में आने जाने के लिए नाव भी चलने लगी है।
पहाड़ों पर भारी बारिश होने से नरौरा बांध से पानी छोड़ने के कारण जलस्तर बढ़ा है। इससे जिले में गंगा का जलस्तर 136.70 मीटर पर पहुंच गया है। रविवार को जलस्तर 136.50 मीटर पर था। सोमवार को फिर नरौरा बांध से 1 लाख छह हजार सात सौ 22 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन

इससे तटवर्ती गांव रामपुर ,जोगराजपुर, आशा की मड़ैया, हरसिंहपुर कायस्थ, ऊगरपुर, गौटिया, लायकपुर, सुंदरपुर आदि में खलबली मच गई है। हरसिंहपुर कायस्थ गांव में कटान तेज हो गई है। रामगंगा में खो हरेली, रामनगर से 10 हजार, 7 सौ 53 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे इस नदी का जलस्तर 134.10 से बढ़ कर 134.15 मीटर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

जंजाली नगला के करीब हो रही कटान
कमालगंज। क्षेत्र के गांव बहोरन टप्पा हवेली ग्राम पंचायत के मजरा जंजाली नगला के खेतों में बाढ़ का पानी भर गया है। गंगा की धारा आबादी से केवल 50 मीटर दूर है। गांव नदी में समाने की आशंका से लोग परेशान हैं। ग्राम प्रधान रामदेवी के पति प्रमोद यादव पप्पू ने बताया कि उन्होंने लेखपाल को जानकारी दी है। मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर धरानगला गांव के सामने से चाचूपुर तक बंधा बनवाने की मांग भी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें