फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाईघाट में गंगा स्नान करने गया युवक डूबा

विज्ञापन
ढाई घाट स्थित गंगा तट पर लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शमसाबाद। ढाई घाट पर गंगा स्नान करने गया युवक गहरे पानी में डूब गया। भाई की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस गोताखोरों को बुलाकर गंगा में युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला दलेलगंज निवासी वेदपाल राजपूत का पुत्र अवतार (24) अपने छोटे भाई धनंजय के साथ सोमवार सुबह दस बजे ढाई घाट पर गंगा स्नान करने पहुंचा। दोनों भाई गहरे पानी में नहा रहे थे। अचानक अवतार डूबने लगा। धनंजय ने अवतार को बचाने का प्रयास किया तो उसको भी गोते लग गए।
भाई के गंगा में डूबने की जानकारी धनंजय ने परिजनों के अलावा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर अवतार की तलाश शुरू कराई। वेद पाल राजपूत ने बताया कि अवतार व धनंजय घर से खेत में काम करने के लिए बोरी लेकर निकले थे।
विज्ञापन

यह लोग बोरी में ही कपड़े रखकर यहां स्नान करने चले आए। वेदपाल के पांच पुत्र अवतार, धनंजय, मनीष, आशू, अनीश हैं। पुत्र अवतार के गंगा में डूबने की जानकारी पर मां ईश्वरी देवी रो-रोकर बेहाल हा गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें