फर्रुखाबाद। कन्नौज जिले गई बरात में छेड़छाड़ का आरोप लगाने पर जनप्रतिनिधि (नेताजी) के बेटे व भतीजे ने युवती से गाली गालौज कर दी तो भीड़ ने दोनों को लात-घूंसों व डंडों से गिराकर पीट दिया। पुलिस ने उन्हें भीड़ से बचाया। कुछ देर बाद फोन पर साथियों को बुलाकर नेताजी के बेटे ने विवाह समारोह में जमकर हंगामा किया। पिटाई और हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर देखकर बुधवार को जिले में चर्च होती रही।
सत्ताधारी दल के एक जनप्रतिनिधि के गांव के युवक की बरात सोमवार को कन्नौज जिले के गुरसहायगंज गई थी। बरात में जनप्रतिनिधि का बेटा और भतीजा भी गया था। उनके साथ जनप्रतिनिधि का सरकारी गनर भी था। बरात में जनप्रतिनिधि के बेटे और भतीजे पर एक युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया दिया। इस पर बेटे ने युवती के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। ये देखकर लड़की पक्ष के लोगों ने जनप्रतिनिधि के बेटे और भतीजे जमीन पर गिराकर लात-घूंसों और डंडों से जमकर पीटा। भीड़ को हमलावर देखकर सरकारी गनर खिसक गया। जानकारी मिलने पर पहुंची गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस ने भीड़ से दोनों को बचाया। दोनों को ले जाकर कोतवाली में बैठा दिया गया। भीड़ के जाने के बाद उन्हें कोतवाली से निकाला गया।
जनप्रतिनिधि के बेटे ने फोन कर कुछ युवकों को बुला लिया। कार से युवक बरात में पहुंच गए। जनप्रतिनिधि के बेटे ने साथियों के साथ विवाह समारोह में हंगामा शुरू कर दिया। किसी ने मारपीट और हंगामा करने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया वायरल कर दिया। बुधवार को वीडियो देखकर जिले के लोगों में चर्चा शुरू हो गई। लोग चटकारे लेकर वीडियो की चर्चा करते दिखे।