फोटो-17, श्रीरामलीला समिति की बैठक में शामिल लोग। संवाद
कायमगंज। नगर के प्रमुख उद्योगपति स्व. चंद्र प्रकाश अग्रवाल पिक्को बाबू के गल्ला मंडी स्थित प्रतिष्ठान पर सोमवार शाम श्री रामलीला समिति की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश अग्रवाल एवं महामंत्री मनोज कौशल, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल व संजय बंसल को जिम्मेदारी दी गई। साथ ही पुरानी कमेटी को भी फिर से बहाल कर दिया गया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 सितंबर को गणेश पूजन के साथ श्रीरामलीला का शुभारंभ होगा। 23 सितंबर को श्रीराम बारात नगर के मुख्य मार्गों से निकलेगी। 2 अक्टूबर को दशहरा का आयोजन मंडी समिति मैदान में होगा। वहीं, 3 अक्टूबर को भरत मिलाप पुरानी गल्ला मंडी चौराहे पर सम्पन्न होगा। इसके उपरांत उसी दिन रात 9 बजे सीपी ग्राउंड पर राजगद्दी का आयोजन होगा। बैठक में नगर के प्रमुख उद्योगपति लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, रामप्रकाश कल्लू यादव, पवन गुप्ता, शंभूदयाल कौशल, अभिषेक अग्रवाल, संजय अग्रवाल,संजय गुप्ता, अमित सेठ,मनोज गंगवार, राजेश अघ्नोटरी, पीयूष गंगवार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।