फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा पहुंचा 41 डिग्री पर, तपिश से लोग परेशान

विज्ञापन
कायमगंज सीएचसी में वाटर कूलर से पानी पीता युवक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। तेज धूप व लू के थपेड़े झुलसा रहे हैं। शनिवार को सूर्यदेव के और सख्त हुए और पारा 41 डिग्री पर पहुंच गया। भीषण गर्मी के कारण कई लोग तो घर से बाहर निकलने का साहस नहीं दिखा सके। जो निकले भी तो उनका मुंह या तो अंगोछे से ढका रहा, या फिर वह छाता लिए थे। लोग गले को तर करने के लिए ठंड पानी और शीतल पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

टीपी चौराहे पर दोपहर में जाम लगा तो कुछ ही देर में लोग पसीने से भीगे नजर आए। चौराहे के पास लगी गन्ने के रस की ठेली पर लोगों ने गला तर किया। सीएचसी में आए लोगों के लिए वाटर कूलर उनका सहारा बना। लोग ठंडे पानी से प्यास बुझाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें