मोहम्मदाबाद। डेढ़ माल पहले हुई मारपीट में घायल शख्स की शुक्रवार को मौत इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में जिला पंचायत सदस्य के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के भरतपुर रसूलपुर गांव के मजरा गिरिरामपुर निवासी शिवराज सिंह (48) गांव के जनकराम के यहां तेहरवी संस्कार कार्यक्रम में 18 फरवरी को लड्डू बनवा रहे थे। उसी दौरान गांव के जयपाल व जिला पंचायत सदस्य मंजीता पाल के पति ज्ञान प्रकाश उर्फ चुन्नू पाल व तीन अन्य लोग वहां पर पहुंचे और शिवराज से गाली गलौज करने लगे।
विरोध करने पर इन लोगों ने शिवराज सिंह को लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से मारपीट कर घायल कर दिया था। परिजनों ने शिवराज को सीएचसी में भर्ती कराया था। बाद में उसे याकूतगंज के नर्सिंग होम में भर्ती कराय
ा।
इधर, थाना पुलिस ने शिवराज के परिजनों की तरफ से तहरीर दिए जाने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शुक्रवार को विपिन पिता शिवराज को गंभीर हालत में एसपी के पास लेकर गया था। वहां से पुलिसकर्मियों ने उसको लोहिया अस्पताल भेजा।
लोहिया अस्पताल पहुंचने पर शिवराज की मौत हो गई। पुलिस ने विपिन की तहरीर पर जयपाल, ज्ञान प्रकाश उर्फ चुन्नू व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आपरेशन होने के बाद आंतों में संक्रमण फैलने होने से शिवराज की मौत होने की पुष्टि हुई है।