भीषण गर्मी: दोपहर को स्कूल की छुट्टी हुई तो गर्मी दूर करने के लिए बच्चे कोल्ड ड्रिंक पीते नजर आए। स
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शनिवार को सुबह से ही पछुआ हवाएं चलने लगीं। सूरज की तपिश बढ़ी, तो हवाएं लू में बदल गईं। पारा 40 डिग्री पहुंच गया। चटख धूप में लोग परेशान रहे। छांव की तलाश में लोग भटकते दिखे।
कई दिन से पारा 40 के आसपास ही चल रहा है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच गया। रात में भी गर्मी के चलते लोग परेशान हो रहे हैं। सुबह आठ बजे ही चटख धूप हो जाने से हवाएं भी गर्म हो गईं।
दोपहर में चली तेज लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। शहर की सड़कों पर काफी कम लोग दिखे। जरूरी कामकाजी मुंह पर गमछा बांधकर निकलते रहे। शाम ढलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।