फर्रुखाबाद। टेंपो का किराया मांगने पर तीन यात्रियों ने चालक क ो पीटकर चाकू से गोद दिया। घायल को साथियों नेे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पिता ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
परमनगर गांव निवासी देवेश कुमार (30) कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर टेंपो चलाता है। गुरुवार देर रात वह गांव के अमोल सर्वेश के साथ घर जा रहा था। जसमई के पास हथियापुर तक की तीन सवारियां मिलीं। उनसे तिराहे पर उतरने के लिए कहा लेकिन तीनों ने बरौन तक चलने का दबाव बनाया।
देवेश ने किराया मांगा तो मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बरौन निवासी तौसीब ने देवेश पर चाकू से पांच छह वार कर दिए। देवेश के साथियों ने तौसीब को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकला। टेंपो में सवार गांव के लोगों ने देवेश को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
पिता राकेश चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने तौसीब, उसके बहनोई मफीद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह ने बताया कि तौसीब पहले भी जेल जा चुका है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।