फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से किशोरी की मौत, गांव में अब तक आठ की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। राजेपुर सरायमेदा गांव में बुधवार देर शाम एक और किशोरी की बुखार से मौत हो गई। गांव में सात दिन में आठ लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को सीएमओ ने गांव पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। गांव में गंदगी के ढेर लगे मिले।
विज्ञापन

गांव के किसान चंदू हुसैन की 14 वर्षीय पुत्री महाबिया की बुधवार देर शाम मौत हो गई। उसे एक सप्ताह से बुखार था। पहले कन्नौज के गुरसहायगंज के अस्पता, फिर फर्रुखाबाद शहर में इलाज कराया था। ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह में करीब आठ लोग की बुखार से मौत हुई है। गांव पहुंचे सीएमओ डॉ. सतीश चंद्रा ने ग्रामीणों को बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक किया।
जूनियर स्कूल व कब्रिस्तान के पास गंदगी व जल भराव मिला। आबादी के बीच व पंचायत घर में घूरे पड़े थे। प्रधान अनवर हुसैन चंदा फौजी ने बताया कि 60 किलो दवा का 4-5 बार में छिड़काव कराया है। सफाई कर्मी केवल चार घंटे के लिए आता है। एक सरकारी सफाईकर्मी गांव को और दिया जाए। स्वास्थ्य उपकेंद्र के डॉक्टर की ड्यूटी टीकाकारण में न लगाकर शाम तक गांव में ही रखी जाए।
विज्ञापन

उधर, महरुपुर राबी गांव में भी बुखार से सप्ताह भर में चार लोगों की मौत हो चुकी है। गिहार बस्ती में मनोज व बबलू गिहार की बेटियों,नई बस्ती में दो बहनों की जान गई है। प्रधान दीपक गिहार ने बताया कि एक दिन गांव में मेडिकल टीम आई थी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सोमेश अग्निहोत्री ने बताया कि गांव में मौतें होने की जानकारी नहीं है। शुक्रवार को टीम भेजेंगे।
पांच गांव में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर
कमालगंज। बुखार की चपेट में आए पांच गांव में गुरुवार को बरसात के दौरान पहुंची स्वास्थ्य टीमों ने 109 मरीजों को दवाई दी। डेंगू व मेलरिया की जांच में सभी निगेटिव पाए गए। राजेपुर सरायमेदा में 42 मरीजों को दवाई दी गई। नौ मरीजों की डेंगू, मलेरिया व 11 की टाइफाइड जांच हुई। अजीजलपुर गांव में 25 मरीजों को दवा देने के साथ छह मरीजों की मलेरिया, टाइफाइड व तीन की डेंगू की जांच की। दोनों जगह रिपोर्ट निगेटिव आई। सीएचसी की टीम ने नारायनपुर गढ़िया गांव में 12, शेरपुर सराय में 14 व इकडरिया में 16 मरीजों को दवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें