फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आईआईटी जेईई एडवांस में तनु ने पाई सफलता

Sun, 09 Jun 2024 10:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 27,
विज्ञापन

कमालगंज। रजीपुर गांव निवासी तनु सिंह ने आईआईटी जेईई एडवांस 2024 में एससी-895 रैंक पाकर सफलता पाई। बिजली विभाग में जेई वीरबहादुर सिंह की पुत्री तनु का कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग का रुझान है।
उन्होंने जेएसएम स्कूल से 85 प्रतिशत अंकों से हाईस्कूल व 80 प्रतिशत अंकों से इंटर परीक्षा पास की थी। बड़ा भाई विवेक आईटीआई कर रहा है। छोटा भाई प्रांशु दसवीं की पढ़ाई कर रहा है। रिजल्ट आते ही परिवार में सभी लोग खुशी से झूम उठे। मां जसोदा देवी, पिता वीरबहादुर सिंह ने तनु को मिठाई खिलाकर बधाई दी। दिनारपुर के प्रधान सर्वेश कुमार भी बधाई देने पहुंचे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन



2023 के सीबीएसई टाॅपर पीयूष को भी सफलता

फोटो- 28,
फर्रुखाबाद। सीबीएसई इंटरमीडिएट 2023 के टाॅपर पीयूष दुबे ने भी जेईई एडवांस में सफलता अर्जित की है।
केशवनगर नेकपुर निवासी भूतपूर्व सैनिक उपेंद्र कुमार दुबे के पुत्र पीयूष की सीआरएल रैंक 8084 है। उन्होंने आर्मी पब्लिक स्कूल से 2021 में 96 प्रतिशत नंबरों से हाईस्कूल व 2023 में 96.6 प्रतिशत नंबरों से इंटर पास किया था। इंटरमीडिएट में रसायन विज्ञान व कंप्यूटर साइंस में 99 नंबर अर्जित किए थे। मां पुष्पलता ने कहा कि पीयूष शुरू से ही मेधावी रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें