झब्बूपुर स्कूल में बोलते पालिका अध्यक्ष डॉ शरद गंगवार।
- फोटो : झब्बूपुर स्कूल में बोलते पालिका अध्यक्ष डॉ शरद गंगवार।
कायमगंज। उच्च प्राथमिक विद्यालय झब्बूपुर में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु समर कैंप की शुरुआत की गई। शुक्रवार को हुए उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार, खण्ड शिक्षा अधिकारी ओपी पाल व ग्राम प्रधान अखिलेश गंगवार रहे।
मुख्य अतिथि ने अपने छात्र जीवन के प्रेरणादायक अनुभव साझा करते हुए बच्चों को पाठ्य सहगामी गतिविधियों में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया। ओपी पाल ने समर कैंप की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बच्चों के समग्र विकास में इसे सहायक बताया। शिक्षक चन्द्रकांत दुबे ने योजना के लाभ बताते हुए इसे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बताया। कार्यक्रम का संचालन योगेन्द्र कुमार ने किया।
इस अवसर पर एआरपी अनुराग पाठक, सुबोध अग्निहोत्री, आशीष गंगवार सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक निर्देश गंगवार ने सभी अतिथियों का आभार जताया।