फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप

विज्ञापन
अंजली की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के ज्योनी गांव में शनिवार को एक विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। सूचना पाकर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। साथ ही ससुराल वालों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की बात पर अड़े रहे। सीओ का कहना है कि परिजनों की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ज्योनी गांव निवासी भूपेंद्र सिंह राजस्थान में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी शादी तीन वर्ष पहले कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव की अंजली के साथ हुई थी। शनिवार दोपहर अंजली का शव घर के एक कमरे के पंखे से फंदे पर लटका मिला।
परिजनों ने पुलिस व मायके वालों के पहुंचने से पहले कमरे के दरवाजे तोड़कर शव नीचे उतार लिया। इस दौरान शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ भूपेंद्र के घर में जमा हो गई। इधर घटना की सूचना मिलने पर अंजली के पिता हरीराम परिवार के अन्य लोगों के साथ भूपेंद्र के घर पहुंच गए।
विज्ञापन

तब तक अंजली के सास-ससुर घर में शव छोड़कर भाग गए थे। मायके वालों ने अंजली की हत्या करने का आरोप लगाते हुए शाम चार बजे तक हंगामा किया। उनका कहना था अंजली की हत्या की गई है।
सीओ सोहराब आलम व तहसीलदार कर्मवीर सिंह ने मायके वालों को समझाकर शांत कराया। अंजली के कोई संतान नहीं है। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम व अंजली के मायके वालों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें