फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रों पर पहुंचे प्रश्नपत्रों के बंडल, डबललॉक में रखे गए

विज्ञापन
जीआईसी फतेहगढ़ में डीआईओएस की देखरेख में प्रश्नपत्र के बंडलों का हो रहा वितरण। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बोर्ड परीक्षा के लिए आए प्रश्नपत्रों को कड़ी सुरक्षा में केंद्रों पर भिजवा दिया गया। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में बंडलों को डबल लॉक अलमारी में रखा गया है। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। प्रशनपत्रों के उक्त बंडल अब परीक्षा के दिन ही खोले जाएंगे।
विज्ञापन

10वीं व 12वीं की की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से शुरू हो रही है। इसके लिए जिले में 66 कॉलेज और एक केंद्रीय कारागार परीक्षा केंद्र बनाया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय से इस बार प्रश्नपत्र पांच चरण में जिले में आएंगे। प्रथम चरण में तीन दिन की परीक्षा के प्रश्नपत्र आए थे। जिनका वितरण सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ से जिला विद्यालय निरीक्षक की देखरेख में किया गया।
कहीं बस से तो कहीं विभाग की गाड़ियों से पुलिस सुरक्षा के साथ परशनपत्रों को केंद्रों तक पहुंचाया गया। परीक्षा केंद्रों पर स्थित डबल लॉक अलमारी की एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक और दूसरी चाबी बाहरी केंद्र व्यवस्थापक के पास रखी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रश्नपत्र बिल्कुल सुरक्षित रखे गए हैं।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्रों का वितरण शुरू करा दिया गया है। सोमवार को महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में प्रवेश पत्र लेने के लिए परीक्षार्थी पहुंचे। राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ से प्रश्नपत्रों के बंडलों का वितरण होने से प्रवेश पत्र लेने का छात्रों को 11 बजे तक इंतजार करना पड़ा। बाद में प्रवेश पत्रों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें