Stadium XI won the match by eight wickets
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में खेले गए क्रिकेट मैच में स्टेडियम इलेवन ने होल्डर इलेवन को आठ विकेट से हरा दिया। मैच में हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी दानिश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में बुधवार को 20-20 ओवर का मैच खेला गया। होल्डर इलेवन जसमई के कप्तान श्यामजी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम के खिलाड़ियों ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 126 रन बनाए। सचिन ने 55, सुरजीत ने 25 रन का सहयोग किया। स्टेडियम इलेवन के गेंदबाज उदय, शिवमोहन, वारिश और दानिश खान ने दो-दो विकेट लिए और अफसर को एक विकेट मिला।
126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम इलेवन की टीम जमकर बल्लेबाजी की। टीम ने 18 ओवर में दो विकेट खोकर होल्डर इलेवन को आठ विकेट से हरा दिया। कप्तान आर्यन ने 42, दानिश खान ने 52 और कृष्णा ने 17 रन बनाए।
होल्डर इलेवन के गेंदबाज पंकज यादव और वासु ने एक-एक विकेट लिया। दो विकेट लेने और 52 रन बनाने वाले दानिश खान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह यादव, क्रिकेट कोच अमिताभ पान भी मौजूद रहे।