फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही परिजनों कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव गदनपुर देवराजपुर निवासी सुनील पाल (35) दिल्ली की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। शनिवार को सड़क पार करते समय वाहन की टक्कर से घायल हो गया था। कंपनी के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे भाई धर्मेंद्र पाल ने उसको कानपुर लाकर अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मंगलवार की रात सुनील की मौत हो गई।
शव घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां ज्ञान देवी, पत्नी आरती, पुत्री तनवी व पुत्र रितिक का रो रोकर बुरा हाल हो गया। सुनील पांच भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें