फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन बाद खुला स्टेडियम, बढ़ी रौनक

विज्ञापन
स्टेडियम में अभ्यास करतीं हॉकी की खिलाड़ी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन शुरू होने पर सतर्कता के चलते बंद किया गया स्टेडियम 10 दिन बाद मंगलवार को खोल दिया गया। इससे खिलाड़ियों के चेहरे खिल गए और स्टेडियम में शाम को रौनक दिखाई दी। एथलेटिक्स, क्रिकेट और हॉकी के कोच ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में क्रिकेट, हॉकी, एथलेटिक्स खिलाड़ी प्रशिक्षण लेने आते हैं। सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवा भी स्टेडियम में दौड़ का अभ्यास करने सुबह-शाम पहुंचते हैं। सेना भर्ती में अग्निपथ योजना को लेकर देश के कई प्रदेशों में युवाओं ने विरोध शुरू कर दिया था। युवाओं को प्रदर्शन को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया।
स्टेडियम में भी प्रदर्शन होने की आशंका को देखते हुए 18 जून को पुलिस बल तैनात कर युवाओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। तब से खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम बंद चल रहा था। 10 दिन बाद मंगलवार को स्टेडियम में खिलाड़ियों को प्रवेश मिला।
विज्ञापन

इससे स्टेडियम में शाम को रौनक दिखाई दी। जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि स्टेडियम में खिलाड़ी आने लगे हैं। हॉकी, क्रिकेट और एथलेटिक्स का प्रशिक्षण खिलाड़ियों को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें