फर्रुखाबाद। नासिक स्थित ताइक्वांडो स्पोर्ट्स डिसिप्लिन ऑफ ब्वॉयज स्पोर्ट्स कंपनी आर्टिलरी सेंटर में प्रवेश के लिए रैली 12 से 14 जुलाई तक होगी। पदक विजेता ताइक्वांडो खिलाड़ियों का रैली के माध्यम से प्रवेश लिया जाएगा।
फतेहगढ़ स्थित आफीसर्स क्लब में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत ताइक्वांडो का छात्राओं को प्रशिक्षण दे रहे अजय प्रताप सिंह ने बताया कि ब्वॉयज स्पोर्ट्स कंपनी आर्टिलरी सेंटर नासिक में प्रवेश के लिए रैली होगी। इसमें जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की आयु 12 जुलाई 2022 को आठ से 14 वर्ष होनी चाहिए।
अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों की रैली में शामिल होने के लिए आयु 16 साल होनी चाहिए। रैली में शामिल होने के लिए ब्वॉयज स्पोर्ट्स कंपनी, आर्टिलरी सेंटर नासिक जाना होगा। वहां की परीक्षा में पास होने पर चयनित ताइक्वांडो खिलाड़ियों को बुलाया जाएगा।