फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के पुत्र से मारपीट, 1.20 लाख लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। सपा नेता के पुत्र को आठ लोगों ने बाजार में पुरानी रंजिश में घेरकर मारपीटा। पुत्र ने मारपीट व 1.20 लाख रुपये लूटने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने बाजार में जाकर जांच कर दुकानदारों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

मोहल्ला दुबे निवासी अवधेश पांडेय शमशाबाद नगर के पूर्व सपा अध्यक्ष हैं। उनका बेटा रवि पांडेय सोमवार दोपहर आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में रुपये जमा करने जा रहा था। बाजार में उसे आठ लोगों घेरकर मारा पीटा।
रवि ने थाने में तीन नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें 1.20 लाख रुपये से भरा थैला लूटने का भी आरोप है। पुलिस ने बाजार में दुकानदारों के बयान दर्ज किए। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि रंजिश में मारपीट व रुपये का थैला ले जाने की तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें