फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की जिला कमेटी ने 10 सीटों पर हाथ किए खड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की घोषणा में सपा पदाधिकारियों में खींचतान जिला कमेटी के लिए मुसीबत बन गई है। मोहम्मदाबाद व कायमगंज विधानसभा क्षेत्र की करीब 10 ऐसी सीटें हैं, जिन पर सामंजस्य नहीं बन रहा। लिहाजा टिप्पणी लगाकर इन सीटों को स्वतंत्र छोड़कर प्रदेश कमेटी को सूची भेजी जा रही है। यहां विवाद की स्थिति देख गैर यादव प्रत्याशी की संस्तुति की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में जिला पंचायत पर सपा का लंबे समय तक वर्चस्व रहा है। इस बार दो यादव नेताओं में विवाद के चलते प्रत्याशियों के नाम तय किए जा सके हैं। सपा की सामंजस्य कमेटी में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी, महासचिव मंदीप यादव, पूर्व विधायक अजीत कठेरिया, डॉ. जितेंद्र यादव, सचिन यादव व सुबोध यादव शामिल हैं। यह कमेटी राजेपुर, कमालगंज, शमसाबाद, मोहम्मदाबाद कायमगंज की करीब 10 सीटों पर कई प्रत्याशियों के आवेदन होने से सामंजस्य नहीं बना सके। इन सीटों पर दोनों ही अपने समर्थक प्रत्याशियों को हर हाल में टिकट दिलाना चाहते हैं। पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि दो दिन पहले बैठक हुई थी।
इसमें दो नेता किसी कीमत पर सामंजस्य नहीं बैठा पाए। हालांकि करीब नौ अन्य ऐसी सीटें थीं, जहां यादवों के कई प्रत्याशियों ने आवेदन किया था। प्रत्याशी चयन को बनी कमेटी में शामिल अध्यक्ष, महासचिव, पूर्व सांसद मुन्नू बाबू, एमएलसी पुष्पराज जैन व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञान देवी ने गैर यादव प्रत्याशियों के नाम तय करके प्रदेश मुख्यालय को सूची भेजने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

‘एक-दो दिन में प्रत्याशियों की सूची प्रदेश मुख्यालय भेज दूंगा। हमारी पार्टी में जनप्रिय नेताओं की कमी नहीं है। कुछ सीटों पर अधिक नाम हैं, तो प्रदेश मुख्यालय तय कर देगा। शीघ्र ही प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे।’ -नदीम अहमद फारुकी, जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें