फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील के घर लूट में एसओजी ने बरेली में दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। वकील के घर लूटपाट करने वाले बदमाशों की तलाश में एसओजी ने बरेली में दबिश दी, लेकिन कोई बदमाश पकड़ में नहीं आया। एसओजी टीम लोहिया अस्पताल और क्रिश्चियन कंपाउंड से पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के बढ़पुर ब्लाक के पास रहने वाले तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मंजेश कटियार के घर छह दिसंबर को दिनदहाड़े घुसे तीन बदमाशों ने नौकर को बंधक बनाकर 1.15 लाख रुपये और सोने की चेन लूट ली थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
सीसीटीवी कैमरे में तीनों नकाबपोश लुुटेरे दिख तो रहे हैं, लेकिन दूरी अधिक होने से फोटो स्पष्ट नहीं हैं। सर्विलांस से घटनास्थल की रेंज में आए मोबाइल नंबर ट्रेस किए गए। इसमें बरेली के कई शातिरों के मोबाइल नंबर प्रकाश में आए।
विज्ञापन

एसओजी ने शातिरों की तलाश में बरेली में दबिश दी, लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया। एसओजी ने लोहिया अस्पताल परिसर और क्रिश्चियन कंपाउंड के पांच युवकों को हिरासत मेेें लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
वकील के घर लूट के मामले में एसओजी ने सौ से अधिक लोगों से पूछताछ की है। शहर क्षेत्र के शातिर चोरों की सूची बनाकर उनके बारे में भी पता लगाया गया। इसमें कई जिले से बाहर हैं। मैनपुरी, कन्नौज क्षेत्र के शातिरों से भी पूछताछ की गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें