फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सरकारी धान खरीद के लिए छह क्रय केंद्र और बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले में धान की सरकारी खरीद के लिए छह केंद्र बढ़ा दिए गए हैं। इसके साथ ही खरीद केंद्रों की संख्या 19 हो गई है। अभी तक संचालित 13 केंद्रों पर मात्र 1853 क्विंटल धान ही खरीदा गया है। 1940 रुपये प्रति क्विंटल में धान खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन

इस बार जिले को 18400 क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। क्रय केंद्र खुले 21 दिन हो चुके हैं लेकिन केवल 1853 क्विंटल धान ही खरीदा गया है। ये धान 61 किसानों से खरीदा गया है। पीसीएफ के पांच क्रय केंदों पर एक-दो किसानों से ही खरीद हुई है। खरीद की गति धीमी देखकर छह क्रय केंद्र बढ़ा दिए गए हैं। किसानों को नजदीकी क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
पहले सं संचालित क्रय केंद्र
सातनपुर मंडी में आठ, कमालगंज मंडी, मोहम्मदाबाद मंडी, कायमगंज मंडी, शमसाबाद उपमंडी, नवाबगंज व राजेपुर में हमीरपुर सोमवंशी, सरैया, सहकारी क्रय विक्रय समिति कमालगंज, साधन सहकारी समिति रुदायन, चिलसरा व बसायकपुर में क्रय केंद्र चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों में बढ़ाए गए क्रय केंद्र
एक केंद्र कायमगंज मंडी द्वितीय में, आलू संघ सातनपुर, साधन सहकारी समिति नीबकरोरी, कनासी व सलेमपुर, मोहम्मदाबाद मंडी में नए क्रय केंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें