फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग सदस्य सहित सात कोरोना की चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। गुरुवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मिथलेश अग्रवाल सहित सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। फिलहाल सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन

कोरोना की जांच के साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। इसके बावजूद शहर से लेकर किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं किया जा रहा है। संक्रमण तेजी से फैलने की आशंका बढ़ती जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल कालेज सैफई से मिली आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ.मिथलेश अग्रवाल के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। शहर के मोहल्ला खड़ियाई निवासी युवक, बालाजीपुरम निवासी स्वास्थ्य कर्मी, खतराना स्ट्रीट निवासी सराफा व्यापारी का पुत्र व फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी युवती कोरोना संक्रमित निकली है।
विज्ञापन

इसके अलावा भोलेपुर पीएचसी में एंटीजन किट से जांच में केंद्रीय विद्यालय की आवासीय कालोनी निवासी महिला व युवती की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव है। सभी कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन में रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें