फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव ने अधिशासी अभियंता को लगाई फटकार

Tue, 30 Oct 2018 11:37 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
गोदभराई कार्यक्रम में सचिव जीएस प्रियदर्शी, सीडीओ अपूर्वा दुबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कमालगंज विकास खंड के गांव पाहला स्थित एसडी सिंह इंटर कालेज में मंगलवार को जनपद के नोडल अधिकारी व सचिव नगर विकास जीएस प्रियदर्शी ने चौपाल लगाई। सही जानकारी नहीं दे पाने पर विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई। साथ ही सौभाग्य योजना की डीपीआर तैयार करने वाले कर्मचारी पर कार्रवाई के आदेश दिए। चौपाल में कागजात आदि नहीं लाने पर समाज कल्याण अधिकारी से भी नाराजगी जताई गई। यहां पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व अन्नप्रासन संस्कार भी हुआ।
विज्ञापन


चौपाल में सबसे पहले सीडीओ ने वीडीओ से जॉब कार्ड धारकों की पहचान करने को कहा, वह पहचान ही नहीं करा पाए। सचिव ने राज्य वित्त की तुलना में मनरेगा से कम काम करवाए जाने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मनरेगा के कार्यों की मॉनीटरिंग होती है। इसलिए लोग मनरेगा से कम काम करवाते हैं, जबकि मनरेगा से काम करवाने की कोई लिमिट नहीं होती है।

उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम के बाबत जानकारी मांगी तो प्रधान के पति नरेंद्र यादव ने बताया कि गांव में डुगडुगी पिटवाई जाती है लेकिन वर पक्ष के लोग तैयार नहीं होते हैं। समाज कल्याण अधिकारी के छात्रवृत्ति की सूची न दिखा पाने पर सीडीओ ने फटकार लगाते हुए कहा कि जब कागजात नहीं लाए हो तो यहां आए ही क्यों हो। इसके  बाद सचिव ने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता रमेश चंद्र से सौभाग्य योजना के तहत किए गए कार्यों की जानकारी की। वह सही जानकारी नहीं दे पाए। इस पर फटकार लगाई साथ ही गलत डीपीआर बनाने वाले कर्मचारी पर कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गांव में विद्युत उपकेंद्र बन रहा है। तीन साल से उसका काम बंद है। अधिशासी अभियंता ने कहा कि काम चल रहा है। सचिव ने कहा कि एमडी से बात कर उपकेंद्र का काम चालू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्युत निगम का काम बहुत ही खराब है। ग्रामीण राम सनेही ने शिकायत की कि उसके राशन कार्ड में एक यूनिट ही दर्ज है, जबकि उसके घर में छह यूनिट हैं। सचिव ने पूर्ति निरीक्षक राजेश चौधरी को इस तरह के सभी राशन कार्ड इकट्ठा कर सही करने के आदेश दिए। ग्रामीणों ने बताया कि नलकूप पांच साल से खराब है। इसके बाद यहां पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व अन्नप्रासन संस्कार भी हुआ। इस दौरान बीडीओ रामजी प्रसाद जायसवाल, ग्राम प्रधान पूजा यादव, बीएसए रामसिंह, बीईओ रंगनाथ चौधरी, आरईएस जेई राजीव गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें