फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से निजात के लिए गेस्ट हाउस संचालकों पर शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग पर जाम से निजात दिलाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट ने गेस्टहाउस संचालकों पर शिकंजा कस दिया है। उन्होंने छह संचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। इसके बाद मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

भोलेपुर से लालगेट तक छह गेस्टहाउस हैं। इनमें पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। शादी आदि समारोह में गेस्ट हाउस आने वाले लोग सड़क पर खड़े कर देते हैं। इससे जाम लगता है। जाम की व्यापार और उद्योग बंधु की बैठक में उठी थी। इस पर डीएम ने गेस्ट हाउस संचालकों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए थे।
सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने छह गेस्टहाउस संचालकों को नोटिस कर दिया है। इसमें गेस्टहाउस के नक्शे, कामर्शियल रजिस्ट्रेशन, टैक्स और पार्किंग व्यवस्था पर जवाब मांगा गया है। तीन दिन में जवाब न देने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी गई है। ज्यादातर गेस्ट हाउस बगैर नक्शा स्वीकृति के बनाए गए हैं।
विज्ञापन

50 से अधिक गेस्टहाउस के संचालकों को आठ माह पूर्व नोटिस जारी किए गए थे। किंतु किसी भी गेस्ट हाउस संचालक ने जवाब नहीं दिया है।
सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि जवाब न मिलने पर गेस्ट हादसे संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बिना पार्किंग वाले और अवैध गेस्टहाउसों के संचालन पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें