फर्रुखाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से पूर्व में अभियान दौरान लिए गए नमूनों में 14 जांच में फेल हो गए। विभाग ने खाद्य कारोबारियों को नोटिस जारी किया है। अब मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिजेंद्र कुमार, संतोष कुमार वर्मा, विमल कुमार व आशीष कुमार ने मार्च, अप्रैल व जून तक बाजारों से नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे थे। पांचाल घाट रोड स्थित आशीष पाल से दूध, लालगेट स्थित रितेश गुप्ता की दुकान से ब्रांडेड सरसों का तेल, सेंट्रल जेल चौराहा स्थित आनंद कुमार की दुकान के कचरी, खोया मंडी चौक स्थित चंद्रकिशोर की दुकान से खोया, रमेश चंद्र व पृथ्वीराज से दूध, मुरहास कन्हैया स्थित दीपक कुमार के बजरंग किराना स्टोर से ब्रांडेड पापड़, जहानगंज चौराहा स्थित दिनेश चंद्र गुप्ता की दुकान से रंगीन कचरी, नवाबगंज अचरा रोड स्थित सिंटू, राममूर्ति की दुकान से अचरा तिराहा स्थित नीरज की दुकान से सरसों का तेल, न्यू गनीपुर जोगपुर मनाज अली की दुकान से कचरी(पापड़) का लिया गया नमूना प्रयोगशाला की जांच में फेल पाया गया है।
अभिहित अधिकारी सय्यद शाह नवाज हैदर आबिदी ने बताया कि नमूने फेल होने के मामले में कारोबारियों को नोटिस भेजे गए हैं।