फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्लाई की रॉड टूटने से 2500 घरों में पेयजलापूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पानी की टंकी की सप्लाई रॉड टूटने से छह मोहल्लों के 2500 घरों में जलापूर्ति ठप हो गई। दिन भर हैंडपंपों पर पानी भरने वालों की लाइनें लगी रहीं। रॉड मरम्मत के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन

शहर के लिंजीगंज अस्पताल के पास बने ओवरहेड टैंक से आधा लिंजीगंज, कछियाना, साहबगंज चौराहा, जटवारा जदीद, अंगूरीबाग, आरा कसान मोहल्ला के करीब 2500 घरों में पानी की आपूर्ति होती है। मंगलवार सुबह पानी सप्लाई खोली जा रही थी, उसी समय अचानक बॉल्व में लगी सप्लाई रॉड टूट गई। इससे आपूर्ति बंद
हो गई। मोहल्लों में पानी नहीं पहुंचने से हैंडपंपों पर लोगों की लाइनें लग गईं। कई लोगों ने पड़ोसियों के यहां लगे सबमर्सिबल से पानी भरकर काम चलाया। शाम को भी पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। नगर पालिका कर्मियों ने
विज्ञापन

वॉल्ब से रॉड खोलकर मरम्मत के लिए भेज दी है। इसमें अभी समय लगने की आशंका जताई जा रही है। टाउन हाल जोन प्रभारी ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि उनकी कोशिश है कि जल्द ही रॉड सही होकर लगवा दें। जिससे
विज्ञापन

लोगों को पानी की आपूर्ति सुचारु हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें