फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों ने कार्यशाला में बसें रोकीं और एआरएम को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा के लिए उपयोगी .....
विज्ञापन

फोटो-1,2
कार्यशाला में बसें रोकीं, एआरएम को घेरा
खुर्जा में रोडवेज बस चालक पर हमले के विरोध में प्रदर्शन
क्रासर
एआरएम ने कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर कर्मियों को शांत कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। दिल्ली जा रही फर्रुखाबाद डिपो की बस के चालक पर हमले के विरोध में शनिवार सुबह कर्मचारी, चालक और परिचालकों ने कार्यशाला में बसें रोक दीं और गेट पर धरने पर बैठ गए। समझाने पहुंचे एआरएम का घेराव कर नारेबाजी की। एआरएम ने एआरएम खुर्जा से बात कर हमलावरों पर कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर कर्मचारियों को शांत कराया। दो घंटे कार्यशाला से बसें न निकलने से बस स्टैंड पर यात्री परेशान होते रहे।
फर्रुखाबाद डिपो की बस में सवारियां लेकर चालक कौशलेंद्र सिंह गंगवार और परिचालक अवनीश पाल शुक्रवार रात को दिल्ली जा रहे थे। चालक और परिचालक की बस में सवार यात्रियों से कहासुनी हो गई। यात्रियों ने फोन करके अपने गांव के लोगों को बुला लिया। खुर्जा से 10 किमी पहले अरनिया थाना क्षेत्र के दशहरा गांव के पास रात करीब 11 बजे लोगों ने बस घेरकर चालक कौशलेंद्र सिंह पर डंडों, सरियों से हमला दिया। लहूलुहान चालक को खुर्जा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक पर हमले की सूचना से रोडवेज कर्मियों में रोष फैल गया। कर्मचारी नेता श्रीकृष्ण शुक्ला, पंकज वर्मा की अगुवाई में जितेंद्र यादव, तरुण गंगवार, अरुण यादव के साथ वर्कशाप कर्मी, चालक और परिचालक सुबह करीब आठ बजे फतेहगढ़ वर्कशाप गेट पर धरने पर बैठ गए। धरने और कार्यशाला से बसें न निकलने की सूचना पर एआरएम आरसी यादव करीब साढ़े नौ बजे कार्यशाला पहुंचे। कर्मचारियों ने नारेबाजी कर उनका घेराव कर लिया। एआरएम ने खुर्जा एआरएम से बात कर हमलावरों पर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने एआरएम खुर्जा से बात करने के साथ घायल चालक का हाल भी जाना। सुबह करीब 10 बजे कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया और कार्यशाला से बसें निकलने लगीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें