फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसी रोड का निर्माण शुरू होते ही किसानों ने रुकवाया

विज्ञापन
शमसाबाद में रामलीला मैदान के पास सड़क निर्माण का विरोध करते किसान। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शमसाबाद। फर्रुखाबाद रोड का पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने शुक्रवार को निर्माण शुरू कराया। इसकी जानकारी मिलते ही किसान मौके पर पहुंचे और काम बंद करा दिया। इसस मजदूरों व अधिकारियों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

कस्बा तिराहे से रामलीला मैदान तक 400 मीटर सीसी रोड और रमापुर तक मरम्मत कार्य पीडब्ल्यूडी को कराना है। पास में ही गन्ना क्रय केंद्र है। सीसी रोड निर्माण के लिए 10 दिन पहले ही गिट्टी आदि मैटीरियल आ चुका है। सुबह अधिकारी मजदूरों के साथ सड़क निर्माण कराने पहुंचे। इस बीच गन्ना क्रय केंद्र पर मौजूद चीनी मिल रूपापुर के कर्मचारियों ने किसानों को सूचना दी। इस पर किसान रामलीला मैदान में एकत्र हुए और पीडब्ल्यूडी के जेई प्रमोद कुमार से सड़क निर्माण कराने का विरोध किया। किसानों ने कहा कि सेंटर पर गन्ना की तौल शुरू हुई है। सड़क निर्माण से सेंटर तक न तो गन्ने की ट्राली पहुंच पाएगी और न ही ट्रक। इससे किसानों का गन्ने की तौल नहीं हो पाएगी।
सेंटर चालू होने से पहले सड़क का निर्माण क्यों नहीं कराया गया। किसानों ने आखिरकार सीसी रोड का काम बंद करा दिया। किसान गुड्डू अवस्थी, सुमित मिश्रा, रामकिशोर, हरिश्चंद्र, रोहित, मातादीन, मनोज, पप्पू के अलावा चीनी मिल के क्षेत्राधिकारी मनोज जोशी आदि मौजूद रहे। पीडब्ल्यूडी के जेई प्रमोद कुमार ने बताया कि किसानों ने काम करने का विरोध किया है। वार्ता चल रही है। किसानों की सहमति पर काम चालू करवा दिया जाएगा। शमसाबाद से रामलीला मैदान तक 430 मीटर सड़क बननी है, इसके आगे मरम्मत का कार्य रामापुर तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें