फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई इंटरमीडिएट में बेटियां अव्वल, जिले का बढ़ाया मान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आखिर लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को सीबीएसई (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) बोर्ड के इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित हो गए। इस बार भी 12वीं में बेटियों ने जिले का मान बढ़ाया है। दवा व्यापारी की बेटी एकता शाक्य ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। शिक्षिका की पुत्री आकृति कुशवाहा ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान पाया है। परिणाम देखकर छात्र-छात्राएं खुुशी से झूम उठे। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में पहुंच कर शिक्षकों से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर बाद सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। छात्र-छात्राएं परीक्षा परिणाम देखकर खुशी से झूम उठे। परीक्षा परिणाम में छात्राओं का जिले में दबदबा रहा। मोहल्ला अमेठी कोहना निवासी दवा व्यापारी कौशल किशोर की पुत्री एकता केंद्रीय विद्यालय में पढ़ती है। छात्रा ने 98.8 अंक पाकर जिला टॉप कर माता-पिता और शिक्षकों का नाम रोशन किया है।
फतेहगढ़ के मोहल्ला जय नारायन वर्मा रोड निवासी शिक्षिका रेनू राठौर की पुत्री आकृति कुशवाहा ने 98.6 अंक प्राप्त कर जिले में दूसरे स्थान पर कब्जा किया। वह आर्मी पब्लिक स्कूल की छात्रा है। केंद्रीय विद्यालय की छात्रा अदिति पांडेय ने 98.4 प्रतिशत अंक पाकर जिले में तीसरा और मोहल्ला हाथीखाना निवासी राहुल सिंह के पुत्र सिद्घांत सिंह ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान पाया है। सिद्घांत सिंह रोजी पब्लिक स्कूल के छात्र हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय के छात्र आशीष कुमार सिंह ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पांचवां, वीरेंद्र स्वरूप विद्यालय के छात्र दीपक सिंह व अंशिका गुप्ता ने 97.6 प्रतिशत बराबर-बराबर अंक पाकर छठवें स्थान पर रहे। आर्यन प्रताप सिंह ने 97.2 प्रतिशत, रोजी पब्लिक स्कूल की छात्रा शिवानी मिश्रा ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस बार 90 प्रतिशत से अधिक अंक अधिकांश छात्रों के आए हैं।
परीक्षा परिणाम देखकर छात्र-छात्राओं ने विद्यालय पहुंच कर शिक्षकों से आशीर्वाद लिया। शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य आरसी पांडेय ने बताया कि 12वीं में 161 छात्रों में से 46 के अंक 90 प्रतिशत से अधिक अंक आए हैं। आर्मी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य नीतू सिंह ने बताया कि 12वीं में 158 विद्यार्थी थे, सभी पास हो गए हैं। उन्होंने ऑनलाइन शिक्षण कार्य कराने में शिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें