फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपिल चेयरमैन, जिपं सदस्य समेत सात पर लूट की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। भागीपुर उमराव गांव की प्रधान के पति ने कंपिल नगर पंचायत अध्यक्ष, उनके जिला पंचायत सदस्य भाई समेत सात लोगों के खिलाफ मारपीट और लूट का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें मोबाइल और सोने की चेन लूटने का आरोप है।
विज्ञापन

भागीपुर उमराह गांव की प्रधान मीरा देवी के पति वीरेंद्र सिंह यादव और गांव के सुधीर यादव में पंचायत चुनाव की रंजिश है। दोनों पक्षों में समझौते के लिए शनिवार को कंपिल नगर पंचायत के अध्यक्ष (चेयरमैन) उदयपाल के कंपिल स्थित आवास पर पंचायत हुई। पंचायत के दौरान बात बढ़ने पर मारपीट हो गई थी। जिसमें प्रधान के पति घायल हो गए थे।
रविवार को वीरेंद्र ने नगर पंचायत अध्यक्ष उदयपाल यादव, उनके जिला पंचायत सदस्य भाई नीलेश, रीतेश,भागीपुर उमराह के सौरभ, शिवकुमार उर्फ सुधीर, ऋषीदेव, मुल्कराज के खिलाफ लूट की तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि शनिवार को घर से कंपिल जाते समय अध्यक्ष के आवास के सामने उनके भाई नीलेश, रीतेश अन्य ने मारपीट की और घर के अंदर ले गए। आरोप लगाया कि घर के अंदर उदयपाल ने सिर में राइफल की बट मारकर गंभीर घायल कर दिया। हमलावरों ने मोबाइल और सोने की चेन भी लूट ली।
विज्ञापन

कंपिल थाना प्रभारी राजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया मारपीट और लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें