फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर सात पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में समझौता न करने पर मारपीट व धमकी देने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कादरीगेट निवासी बदले सिंह चौहान ने जनपद आगरा थाना बाह जरार नगमा
फोटो वाली गली निवासी जितेंद्र भदौरिया, मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव अरसानी निवासी बृजमोहन सिंह उर्फ टिल्लन व पांच अज्ञात के खिलाफ फतेहगढ़ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि बेटी प्रतिभा का
विवाह आगरा में किया था। बंटी को उसका पति व ससुरालीजन प्रताड़ित करते थे। प्रतिभा ने पति सहित ससुरालीजन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

मुकदमे में सुलह समझौते के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण सुलह समझौता केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाया गया था। दस फरवरी को बदले सिंह चौहान सुलह समझौता केंद्र में थे, तभी जितेंद्र भदौरिया, बृजमोहन उर्फ टिल्लन व पांच
अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया और समझौता न करने पर उनके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें