फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकेंद्र से हटाए गए चार आउटसोर्स कर्मियों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। विद्युत उपकेंद्र राजेपुर से हटाए गए चार आउटसोर्स कर्मियों के खिलाफ एसडीओ विद्युत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। तैनाती न होने पर उपकेंद्र पर आकर सरकारी कार्य में बांधा डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

राजेपुर उपखंड कार्यालय के एसडीओ अनमोल प्रताप सिंह ने तत्कालीन आउटसोर्स कर्मी एसएसओ पवन कुमार उर्फ पंकज राजपूत, अवनीश कुमार, जितेंद्र राजपूत और राहुल कुमार राजपूत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि इन लोगों की लापरवाही से 29 मई को बैजू समेत दो लाइनमैन 11 केवी पोल पर काम करते समय झुलस गए थे।
चारों लोगों को हटाने की मांग को लेकर लाइनमैनों ने हड़ताल कर दी थी। कार्यदायी संस्था ने चारों लोगों को हटा दिया था। इसके बावजूद चारों आरोपियों ने अपना चार्ज अन्य तैनात एसएसओ को नहीं दिया और उपकेंद्र पर आकर सरकारी कार्य में बांधा डालते रहे। 15 जून को मुख्य अभियंता, प्रभारी अधीक्षण अभियंता ने उपकेंद्र पर आकर पुलिस के सहयोग से आरोपियों से चार्ज दूसरे एसएओ को दिला कर उपकेंद्र से हटाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें