फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित फाइल रैपिट एंटीजन किट से गांव गांव शुरू हुई कोरोना जांच

विज्ञापन
कायमगंज के गांव उलियापुर में कोरोना जांच को सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
रैपिड एंटीजन किट से गांव गांव शुरू हुई कोरोना जांच
विज्ञापन

कमालगंज/कायमगंज/अमृतपुर/ शमसाबाद। रैपिड एंटीजन किट से गांव-गांव लोगों की कोरोना जांच शुरू हो गई है। रविवार को कायमगंज, कमालगंज, अमृतपुर, शमसाबाद क्षेत्र में 1307 लोगों की जांच की गई। इसमें 95 सैंपल संदिग्ध होने पर जांच के लिए सैफई भेजे गए है।
रविवार को कायमगंज के तीन गांवों में किट से 285 लोगों की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। सभी के नमूने की पुष्टि के लिए लैब भेजे जाएंगे। कोरोना के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ राजीव शाक्य की मौजूदगी में क्षेत्र के गांव मऊ रशीदाबाद में 175, गांव घसिया चिलौली में 81, गांव उलियापुर में 29 लोगों की जांच हुई। बीडीओ विजय कुमार, एडीओ मयंकमोहन गौड़ , बी पी एम मोहित गंगवार मौजूद रहे।
विज्ञापन

पंचायत भवन अमृतपुर में डॉ. गौरव बर्मा के नेतृत्व में 165 ग्रामीणों की जांच की गई । प्राथमिक पिथनापुर में 84, नगला हूसा में 122 लोगों, सीएचसी राजेपुर में 35 लोगों की जांच हुई है। इसमें 371 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। राजेपुर में 35 लोगों के सैंपल जांच को बाहर भेजे जाएंगे।
कमालगंज में चार टीमों ने अलग-अलग गांवों में कुल 192 लोगों के नमूने लिए। दरौरा में 67 जहानगंज में 30 व कनकौली में 25 लोगों ने नमूना दिया। इन चारों गांवों में पूर्व में संक्रमित निकल चुके हैं। शमसाबाद क्षेत्र के गांवों में स्वास्थ्य टीम ने गांव-गांव जाकर 424 ग्रामीणों की जांच की। 60 सैंपल सैफई भेजे गए।
विज्ञापन

लगातार किट पहने रहने से दो लैब टेक्नीशियन बेहोश
अमृतपुर। स्वास्थ्य केंद्र पीथनापुर में जांच कर रहे सहायक लैब टैक्नीशियन राकेश सिंह लगातार पीपीई किट पहनने से गर्मी के बेहोश होकर गिर पड़े। वहां मौजूद डॉ सुधीर सिंह व अन्य कर्मचारियों ने उनको बेड पर लिटाया और दवा दी। बाद में सीएचसी राजेपुर भर्ती कराया गया। राजेपुर सीएचसी में लैब टैक्नीशियन प्रेम किशोर भी सैंपल लेते समय बेहोश हो गए। उन्हें भी सीएचसी राजेपुर में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें