कायमगंज। तीन दिन पूर्व नगर के एक मोहल्ले में किशोरी को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार किया गया। दो आरोपी अभी भी फरार हैं।
15 मई की रात 15 वर्षीय किशोरी के साथ वारदात हुई थी। मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी गणेश मिश्रा को गालिब तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं राहुल और रोहित फरार चल रहे हैं। पुलिस के मुताबिक दुष्कर्म का आरोपी गणेश मिश्रा शातिर अपराधी है। वह जिला बदर चल रहा है। उस पर छेड़छाड़, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं। वह कोतवाली से हिस्ट्रीशीटर भी है।