अमृतपुर। वोट न देने का आरोप लगा मारपीट करने व जान माल की धमकी देने के मामले में प्रधान सहित 15 के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। घायलों का पुलिस ने सीएचसी में मेडिकल कराया है।
थानाक्षेत्र के ग्राम सभा भावन के मजरा गुलड़िया निवासी उमेश सिंह 17 मई को गांव के ही साथी मुनीम, विनोद, छत्रपाल सिंह, सुरेश व प्रमोद के साथ वीरसहाय के यहां दावत खाने के लिए गए थे। तभी गांव के प्रधान अनिल कुमार अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे।
आरोप है कि प्रधान अनिल कुमार ने उमेश व उसके साथियों को देखकर कहा कि इन लोगों ने प्रधानी के चुनाव में वोट नहीं दिए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर प्रधान व उसके साथियों ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी। इसमें उमेश, मुुनीम, विनोद, छत्रपाल, सुरेश व प्रमोद घायल हो गए।