फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 से पहले शुरू होगा राम मंदिर निर्माण : साक्षी

Wed, 10 May 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्नाव के सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राममंदिर का निर्माण लोकसभा चुनाव 2019 से पहले शुरू होगा। मंदिर निर्माण के लिए मुसलमान खुद कारसेवक बन रहे हैं। वह ट्रकों पर ईंटें भर कर मंदिर निर्माण के लिए ला रहे हैं। मुसलमान खुद को बाबर का वंशज नहीं बताते। वह खुद को राम वंशज बताते हैं। यह बात सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी ने सांसद मुकेश राजपूत के पुत्र की शादी समारोह में शामिल होने के दौरान पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन


साक्षीजी महाराज ने तीन तलाक और हलाला पर पूछे गए सवाल पर कहा कि तीन तलाक और हलाला फतवाें पर देश नहीं चलेगा। केंद्र और सुप्रीम कोर्ट इस पर गंभीर है। भारत के संविधान से बढ़कर फतवा नहीं है। तीन तलाक और हलाला के कारण इस्लाम में दो फाड़ हो गए है। अब कोई भी ताकत तीन तलाक और हलाला को समाप्त होने से नहीं रोक सकती है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की हरकतों से भारत ही नहीं विश्व चिंतित है। पाकिस्तान को जब तक सटीक जवाब नहीं दिया जाएगा। तब तक वह अपनी हरकतों को बंद नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई अधिकारी काम करने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। वह अपने ट्रांसफर होने की संभावना पर काम नहीं करते हैं। ऐसे अधिकारियों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकंजा कसना चाहिए। गोरखपुर में आईपीएस अधिकारी के साथ विधायक ने जो अभद्रता की है, उसको लेकर साक्षी ने कहा कि प्रदेश सरकार घटना को गंभीरता से ले रहे हैं। इस पर शीर्घ निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें