फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल की जयंती पर निकली गई रैली

विज्ञापन
सिखलाइट रेजिमेंटल सेंटर में साइकिल रेस में शामिल प्रतिभागी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सरदार पटेल की जयंती पर रविवार को सरदार पटेल युवा मंच फाउंडेशन ने शहर में रैली निकाली। इसमें कई झांकियां शामिल रहीं। कई जगह लोगों ने फूल बरसाकर रैली का स्वागत किया।
विज्ञापन

फाउंडेशन जिलाध्यक्ष मोनू कटियार की अगुवाई में सुबह 10 बजे आवास विकास कॉलोनी स्थित लोहिया प्रतिमा के पास से रैली शुरू हुई। भारत माता, सरदार पटेल और शिवाजी की झांकी के साथ रैली बढ़पुर, लालगेट, लाल सराय, घुमना, चौक होते हुए पटेल पार्क पर समाप्त हुई। बढ़पुर में सभासद धर्मेंद्र कनौजिया, घुमना पर करन पटेल और चौक पर पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने फूलों की वर्षा कर रैली का स्वागत किया और सरदार पटेल की शान में नारे लगाए।
रैली में सपा के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार, महेंद्र कटियार, सौरभ कटियार, सनी कटियार, डॉ. अंबरीश कटियार, डॉ. भानु कटियार, डॉ. नरजीत कटियार, सुरजीत कटियार, अंकुर कटियार, मोहित कटियार, रितिक कटियार, निखिल व रघुवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

लौहपुरुष के चित्र पर चढ़ाए फूल
अति पिछड़ा वर्ग विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष रामनिवास बाथम के जटवारा कदीम स्थित निवास पर बैठक हुई। अध्यक्षता कर रहे कैप्टन हरीराम श्रीवास्तव ने पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर बैठक का शुभारंभ किया। धर्मपाल चौहान, अमरनाथ कश्यप, राजवीर यादव ने संबोधित किया। इसमें जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप, मुन्नाबाबू, राजवीर यादव, दीपांशु, कृष्ण कुमार कश्यप, संजीत, अमित आदि थे।
पुलिस लाइन से भी निकाली गई रैली
फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन से रैली निकाल कर देश की अखंडता का संदेेश दिया गया। रैली को सीओ अमृतपुर (सीओ लाइन) अजेय कुमार शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। वह रैली में खुद भी शामिल हुए। रैली के आगे यातायात प्रभारी रजनेेश कुमार की टीम बाइकों से चल रही थी। पीछे फतेहगढ़ कोतवाल जयप्रकाश पाल, थाने के सभी दरोगा व पुलिस लाइन से सिपाही पैदल मार्च करते हुए फतेहगढ चौराहे पर पहुंचे। यहां से बाजार होते हुए जिला जेल चौराहे से पुलिस लाइन वापस आए।
डीएम और एसपी ने दिलाई शपथ
डीएम संजय कुमार सिंह ने राष्ट्रीय एकता दिवस सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर कर्मचारियों को देश की अखंडता व एकजुटता की शपथ दिलाई। एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिस लाइन के क्वाटर गार्ड पर मातहतों को शपथ दिलाई। सीओ आफिस ने एसपी कार्यालय में कर्मचारियों को शपथ दिलाई। जनपद के सभी थानों में थानेदारों ने कर्मचारियों को शपथ दिलाकर देेश की अखंडता व एकता की शपथ दिलाई गई।
पटेल के सपनों का भारत बनाएगी सपा
फर्रुखाबाद। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सपा ने मसेनी के एक मैरिज हाल में गोष्ठी की। इसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार ने कहा कि सरदार पटेल की नीति से ही शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी और किसान का भला किया जा सकता है। केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने देश को बर्बाद कर दिया। जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी, अधिवक्ता जवाहर सिंह गंगवार, डॉ. जितेंद्र यादव, डॉ. सुबोध यादव, विजय यादव, उर्मिला राजपूत ने भी संबोधित किया। कुलदीप कटियार, अरशद जमाल सिद्दीकी, राशिद जमाल, डॉ. जेपी वर्मा, अजय गंगवार, सौरभ कटियार, रिंकू कटियार मौजूद रहे। अध्यक्षता कर रहे महेंद्र सिंह कटियार ने आभार जताया। संचालन मंदीप यादव ने किया।
अद्विता और अजित ने जीती साइकिल रैली
फर्रुखाबाद । राष्ट्रीय एकता दिवस पर सिखलाइट रेजिमेंटल सेंटर फतेहगढ़ में हुई साइकिल रैली में छात्रा वर्ग में अद्विता सिंह, छात्र वर्ग अजित कुमार और सेेना से लवप्रीत सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रेजिमेंटल के कर्नल इंद्रजीत सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। सिखलाइट रेजिमेंटल के कर्नल इंद्रजीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। छात्रा वर्ग में अद्विता सिंह पहले, स्नेहा दूसरे, मुस्कान तीसरे स्थान पर रहीं। छात्रों में अजित कुुमार पहले, हरपिंदर सिंह दूसरे, सौरभ तीसरे स्थान पर रहे। सेना की ओर से लवप्रीत सिंह पहले, अमरिंदर सिंह दूसरे व हवलदार मुथप्पा तीसरे स्थान पर रहे। कर्नल इंद्रजीत सिंह ने विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया।
कांग्रेसियों ने इंदिरा और पटेल को याद किया
फर्रुखाबाद/कायमगंज। फतेहगढ़ नगला दीना भोलेपुर स्थित कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती मनाई।
पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने कहा कि स्व.इंदिरा गांधी व लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। जिलाध्यक्ष विजय कटियार, प्रदेश सचिव कौशलेंद्र सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, नफीस हुसैन, इरफान खान, उजैर खान, खालिद उस्मानी, आदि ने विचार रखे। अभय यादव, शकुंतला देवी, कृष्ण गोपाल मिश्रा, अनीस सिंह आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रमेश कठेरिया की अगुवाई में गांव रुटॉल में हुए कार्यक्रम में मनोज गंगवार, राकेश पाल, अनिल कठेरिया, आनंद गंगवार, जय सिंह शाक्य, शिवम पाल, विवेक सिंह, ब्रजनंदन शाक्य, रामविलास पाल, रहीस खां, यूसुफ खां आदि मौजूद रहे।

अद्विता सिंह । संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

शहर में निकली सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर निकली रैली में शामिल झांकी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर निकली रैली में शामिल लोग। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें