फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्रार समेत पांच धोखाधड़ी में फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोर्ट ने रजिस्ट्रार सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने का आदेश मेरापुर थानाध्यक्ष को दिया है। इसमें पीड़ित ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसकी जमीन का बैनामा करा लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जनपद लखीमपुर खीरी के गांव चौखड़ा निवासी दिलबाग सिंह ने कोर्ट में मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव कुुरार फार्म निवासी सुरजीत सिंह, गांव उनासी निवासी दुशासन, प्रेम सिंह, तत्कालीन रजिस्ट्रार, लेखक वकील दिवाकर अग्रवाल के खिलाफ याचिका दायर की थी।
आरोप लगाया कि मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव उनासी निवासी तारा सिंह का वह सगा नाती है। नाना के नाम जमीन में सह खातेदार में मामा प्रीतम सिंह व भगत सिंह का नाम भी दर्ज है।
विज्ञापन

नाना तारा सिंह की 13 फरवरी 1984 को पंजाब के जनपद जालंधर के गांव दादूबल में मौत हो गई थी। मामा प्रीतम सिंह की 18 अप्रैल 2010 में कनाडा में 90 वर्ष की उम्र में मौत हो गई। भगत सिंह गांव दादूबल में रह रहे हैं।
दिलबाग ने आरोप लगाया कि उनासी में पड़ी जमीन का सुरजीत ने फर्जी दस्तावेज से अपनी नाम बैनामा करवा लिया। इसकी जानकारी उन्हें 18 अप्रैल 2019 को हुई। उन्होंने इन लोगों से मिलकर अपनी जमीन वापस मांगी।
यह लोग जमीन देने को तैयार नहीं हुए। थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। कोर्ट में सुनवाई के दौरान पीड़ित के वकील सुनील दिवाकर ने दलीलें पेश की। सुनवाई के बाद कोर्ट ने मेरापुर थानाध्यक्ष को रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें