फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वस्त्र छपाई पर उद्यमी से प्रधानमंत्री आज कर सकते हैं मन की बात

विज्ञापन
रोहित गोयल। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जिले के चर्चित वस्त्र उद्योगों पर उद्यमियों से मन की बात कर सकते हैं। इसमें जिले से छपाई उद्योग पर भी प्रधानमंत्री रोहित गोयल से बात करने की उम्मीद है। शासन से रोहित गोयल का नाम प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ से आई एक टीम ने डीएम से मुलाकात कर जिले के प्रसिद्ध उद्योगों के संबंध में वार्ता की। जिले में छपाई, नमकीन, आलू और गजक का प्रमुख काम है। टीम ने रविवार को 11 बजे भोलेपुर बेवर रोड स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में उद्यमी रोहित गोयल को बुलाया है।
वहां प्रधानमंत्री से मन की बात के दौरान उद्यमी से बात कर सकते हैं। शासन से ही फर्रुखाबाद ट्रेक्सटाइल पार्क प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रोहित गोयल का नाम प्रस्तावित किया गया है। डीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ से आई टीम ने उनसे मुलाकात की थी। टीम ने ही रोहित गोयल का नाम प्रस्तावित होना बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें