फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मीट के उधार रुपये मांगने पर पीटा, प्रधान पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उधारी में मीट लेने के बाद उसके रुपये मांगने पर एक प्रधान ने दुकानदार की पिटाई कर दी। दुकानदार ने प्रधान और उसके साथी पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला बड़ा खेल निवासी आरिफ कुरैशी ने गढि़या ढिलावल के प्रधान रजनेश उर्फ मोनू कठेरिया और एक अज्ञात साथी पर मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि उसकी गढि़या ढिलावल में मीट की दुकान है। आरोप लगाया कि प्रधान कई महीने से बिना रुपये दिए उधार में बकरे का मीट उसकी दुकान से खरीदते रहे।
उन्होंने 21 मार्च को जब रुपये मांगे, तो प्रधान ने घर आकर देने की बात कही। उसी दिन रात करीब साढ़े नौ बजे घर पहुंचकर प्रधान ने मारपीट कर दी। यही नहीं एससीएसटी एक्ट में फंसवाने की धमकी भी दी। आरोपी तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें